फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी दोनों सरकारों के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2015 10:52 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों की बैठक में प्रदेश कमेटी के निर्देश पर 22 जुलाई को न्याय पंचायत स्तर पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में शनिवार को हुई बैठक में जिला प्रभारी अनुज गंगवार व प्रहलाद पटेल ने संगठन की समीक्षा की। इस दौरान प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज किसान, नौजवान, महिलाआें समेत  लगभग सभी वर्ग सपा सरकार द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। सांप्रदायिकता का बढ़ावा दिया जा रहा है। मजबूरन संघर्ष का रास्ता चुनना होगा।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताना होगा। अनुज गंगवार ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। संचालन वीरेंद्र रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अखलाक अंसारी, शकील नूरी, नईम, जमाल खां, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सैय्यद तौकीर अहमद, वसुंधरा सुरभि, रईस अंसारी, रफीउल्ला अंसारी, चंद्रशेखर शर्मा, मोहम्मद असलम, भगवान सिंह, चंद्रभान सत्संगी, अफरोज मंसूरी, ओमप्रकाश सिंह, आरिफ अंसारी, लालाराम, नत्थूलाल शर्मा, अरुण मिश्रा, फहीम जावेद, रेहाना परवीन, राजीव मोहन अग्रवाल, रफीक अंसारी, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें