नौगवां पकड़िया में हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेस पदाधिकारी।स्रोत:पदाधिकारी
पीलीभीत। जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण से 50 प्रतिशत की पाबंदी हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान चला रही है। इसके तहत शनिवार को कार्यकर्ताओं ने नौगवां पकड़िया में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
देश में जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की पाबंदी हटाने की कांग्रेस मांग कर रही है। इसको लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। अभियान के अंतिम दिन पदाधिकारियों ने नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में कार्यक्रम का आयोजन किया। लोगों को आरक्षण और जातिगत जनगणना को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस पीलीभीत के चेयरमैन इश्तियाक अहमद अंसारी, चांद खां, कैसर खान, इस्लाम खान, लईक अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।