फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंचायत में नागरिकों ने कोयला डिपो हटाने की मांग दोहराई

विज्ञापन
बीसलपुर के पीडब्ल्यूडी अति​थि गृह में आयोजित बैठक में मौजूद विधायक एवं अ​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में शनिवार को भाजपा विधायक विवेक वर्मा की मौजूदगी में हुई पंचायत में नागरिकों ने कोयला डिपो हटाने की मांग की।
विज्ञापन



विधायक ने अपनी मौजूदगी में कोयला डिपो हटाने की मांग कर रहे नागरिकों की बरेली से आए रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार से वार्ता कराई। नागरिकों ने बताया कि डिपो से उड़कर कोयला उनके घरों में पहुंच जाता है तथा कपड़े काले हो जाते हैं। कोयला भोजन में मिलकर पेट में पहुंच जाता है, जिससे पेट संबंधी बीमारियां होने की आशंका बनी हुई है।
कोयला आंखों में भी पड़ जाता है, जिससे आंखों की बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने हर हाल में कोयला डिपो हटाने की अपनी मांग दोहराई। विधायक ने भी नागरिकों का पक्ष लेते हुए मंडल वाणिज्य प्रबंधक को सुझाव दिया कि वह यहां का कोयला डिपो हटाने का प्रस्ताव बनाकर विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दें।
विज्ञापन

विधायक ने नागरिकों को बताया कि प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के पास पहुंचने के बाद वह (विधायक) कोयला डिपो हटाने की पैरवी करेंगे। पंचायत में नागरिकों ने रेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने मंडल वाणिज्य प्रबंधक को रेलवे से संबंधित कई स्थानीय समस्याएं बताईं और उनके अतिशीघ्र निस्तारण कराने के लिए कहा।
पंचायत में एसडीएम महिपाल सिंह भी मौजूद रहे। पंचायत में नागरिकों की ओर से वार्ता करने वालों में प्रगतिशील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा, अर्जुन कुमार, तेज बहादुर गौतम आदि शामिल थे।

बीसलपुर के पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में आयोजित बैठक में मौजूद विधायक एवं अधिकारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें