कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। स्रोत संगठन
पीलीभीत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा व शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी तिराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अजय राय बनारस में जलभराव, ध्वस्त सीवर, जाम व जनसमस्याओं को उजागर कर रहे थे, इसी कारण सरकार ने उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि भाजपा सरकार जनता को ठग रही है। संवाद