फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, हाईवे पर धरना देकर की नारेबाजी

विज्ञापन
छतरी चौराहे पर कांग्रेसियों के धरने के दौरान मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। हाथरस जाते वक्त पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। गिरफ्तारी की बात पता चलते ही तमाम कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे पर तमाम कांग्रेसी धरने पर बैठ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर आधा घंटे बाद धरना खत्म कराया। कांग्रेसियों ने एलान किया है कि राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को टेलीफोन एक्सचेंज के पास धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में कार्यकर्ता पहले कार्यालय पर जमा हुए। राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की बात पता चलने और गिरफ्तारी के वक्त दोनों नेताओं से अभद्रता करने पर रोष जताया। कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए छतरी चौराहे पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, सीओ सदर प्रमोद कुमार, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने धरने के लिए कोई जगह चयनित न होने पर नाराजगी जताई। उस पर पुलिस अधिकारियों ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास धरना देने की जगह बताई। तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से हटे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार सुबह 10 बजे से पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर धरना दिया जाएगा। बृहस्पतिवार केे धरना देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अलावा नगराध्यक्ष मुनेंद्र पाल सक्सेना, इदरीश अंसारी, यूसुफ मलिक आदि थे।

छतरी चौराहा पर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें