फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने संभावित प्रत्याशियों की टटोली नब्ज

Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने संभावित प्रत्याशियों की टटोली नब्ज - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मंडल प्रभारी शकील अहमद खान व मंडल प्रभारी चुनाव प्रचार समिति मोनिस खान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता से मिलकर संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में शुक्रवार को दोनों पदाधिकारियों ने संभावित प्रत्याशी अनीस अहमद खां फूल बाबू, वीरेंद्र रस्तोगी, शकील नूरी, राजिश खां आदि से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने संगठन का मजबूत करने और विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, यासीन खां, लखवीर सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी मुनेंद्र पाल सक्सेना, वासुदेव ठाकुर, आलोक कोहली, प्रदीप मिश्रा, किरनपाल सिह, जिलाध्यक्ष महिला वसुंधरा सुरभि, सुरेंद्र गुप्ता, जमाल खान, गौरव कश्यप, तौकीर अहमद, आशुतोष अग्रिहोत्री आदि मौजूद रहे।
मोदी की नोटबंदी का तरीका गलत
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मंडल प्रभारी शकील अहमद खान ने पे्रस वार्ता के दौरान कहा कि काले धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस हमेशा ही मुखर रही है, लेकिन मोदी सरकार जो कालेधन लाने की आड़ में खेल खेल रही है, उससे पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। विधानसभाओं मेें हंगामे हो रहे हैं, बैंकों में गरीबों को लाठियां खानी पड़ रही है। कहा कि नोटबंदी का कांग्रेस समेत 14 पार्टियां विरोध कर रही हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही सामूहिक मुद्दों को उठाया। जिससे देश की जनता को लाभ मिला, लेकिन आज देश के चिंताजनक हैं। हर नागरिक मोदी के अच्छे दिन लाने के वादे को कोसता नजर आ रहा है। कांग्रेस नागरिकों के हितों को लेकर सड़क से संसद तक उतरने में कोई गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें