फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश के बाद भी मुकदमा नहीं, एसपी से मिले कांग्रेसी

Mon, 05 Oct 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के बूंदीभूड़ में शराब की दुकान के विरोध के दौरान ग्रामीण महिलाओं से कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में कोर्ट के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी अधिनियम ने 25 सितंबर को थाना माधोटांडा प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने और उसकी प्रति न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट मुनेंद्र पाल सक्सेना, राजेश वर्मा, सुखपाल सिंह और एडवोकेट दिनेश पांडे शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें