फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, मगर राहें रहीं अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार से डीजल- पेट्रोल की बड़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग करते-करते कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। बुधवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में कार्यकर्ता बैलगाड़ी में सवार होकर सदर तहसील पहुंचे। तो वहीं कुछ घंटों बाद ही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बीते दिनों डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किए हैं। पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क कार को धक्का लगाया। उसके बाद बाइक को ठेले पर लादकर खींचा। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में कार्यकर्ता छतरी चौराहा स्थित कार्यालय पर जमा हुए। इसके बाद बैलगाड़ी पर सवार होकर सदर तहसील पहुंचे। वहां महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यहां पुष्पा गंगवार, यूसुफ मलिक, अनिल अरोड़ा, डॉ. महफूज अली आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर दोपहर बाद शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मजिस्ट्रेट को महंगाई के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। यहां अफजान हुसैन, रविंद्रनाथ अग्रवाल, सौलतउल्ला खां, नसरुद्दीन, हनीफ अंसारी आदि मौजूद रहे। एक ही दिन में महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो प्रदर्शन राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने रहे।
बीसलपुर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। दोपहर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी को सौंपा। यहां डॉ. नागोश पाठक, नवीन सक्सेना, छुन्नन वारसी, रघुनंदन प्रसाद, आशिक अली, सेवाराम, नितीश पाठक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

पूरनपुर। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। मोहल्ला खानका में एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने डनलप पर बाइक रखकर जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। यहां मोइन खान अजहरी, संदीप कुमार, वारिश अली, फिरोज खां आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें