मंडी समिति में कर्मी की तबियत बिगड़ने पर एंबूलेस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । स्रोत - स्वास्थ्
दो सौ कर्मियों को समस्या होने पर दी गईं दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मंडी समिति पहुंचे दो मतदान कर्मियों की हालत अधिक बिगड़ गई। दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इधर, पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान अन्य 200 कर्मियों को भी उनकी समस्याओं को लेकर दवा दी गई।
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर मतदान कर्मियों की सहूलियत के लिए 30 स्वास्थ्य कर्मियों की 10 टीमों को लगाया गया था। इनके पास पर्याप्त दवाएं भी मौजूद थीं। दोपहर में जब पारा चढ़ा और धूप ने तेवर दिखाए तो लोग परेशान होने लगे।
पहले टिनशेड मेें मेडिकल टीम में बैठे डाॅ. देवेश गिरी, फार्मासिस्ट अमरेश कुमार, फार्मासिस्ट तेज प्रकाश, फार्मासिस्ट राजीव कुमार वर्मा, वार्ड बॉय अमित कुमार, जोगेंद्र कुमार वर्मा ने मंडी समिति आए 200 लोगों की समस्याओं को सुनकर दवा दी।
इसके अलावा स्वास्थ्य टीम के पास यूपीपीसीएल के एक कर्मी को लाया गया। जांचने पर कर्मी का ब्लड प्रेशर काफी कम था। डायबिटीज भी कम थी, ऑक्सीजन लेबल 90 था। इस पर कार्मिक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके अलावा सिंचाई विभाग के एक कर्मी को चक्कर आ गया। गिरने से उनके सिर में चोट आई। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।