घुंघचाई। क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में दो जगह चल रहे नौ दिवसीय माता रानी के जगराते का आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया।
अंतिम दिन जागरण सुनने के लिए बड़ी संख्या में दूरदराज से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। गायक कलाकारों के द्वारा मातारानी की सुंदर सुंदर भेंटें प्रस्तुत कीं, जिन्हे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। बाल कलाकारों के द्वारा माता रानी के अलावा कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गईं जिनकी लोगों ने जमकर सराहना की। सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्या ने बताया कि बुधवार को शांतिपूर्ण रुप से मां की मूर्तियों का विसर्जन करा दिया गया। संवाद