फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान खरीद के लिए 12 और केंद्र मंजूर, संख्या बढ़कर 160 हुई

Thu, 22 Oct 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में धान खरीद शुरू होने के करीब दस दिन बाद 12 और क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मंडियों समेत जिले में सरकारी धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। पहले 148 केंद्रों को स्वीकृति मिली थी। एडीएम प्रसून द्विवेदी ने बताया कि नैफेड के 12 नए केंद्रों को मंजूरी देने के साथ ही पारदर्शिता से खरीद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान खरीद के पहले चरण में 134 और दूसरे चरण में 14 केंद्रों को मंजूरी दी गई थी। इस तरह कुल केंद्रों की संख्या 148 हो गई थी। पिछले खरीद सत्र में जिले में 162 धान क्रय केंद्र संचालित किए गए थे। इस बार भी केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब खरीद शुरू होने के दसवें दिन 12 और केंद्रों को मंजूरी मिल गई है। इससे केंद्रों की संख्या पिछले सत्र के करीब पहुंच गई है। संभावना है कि क्रय केंद्रों के आवंटन की एक और सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें