फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को उच्च तकनीक से शिक्षा देना अनिवार्य

Thu, 12 Feb 2015 12:41 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट एलायसियस कॉलेज में एक्स्ट्रा मार्क्स हाईटेक प्रणाली शुरू कर दी गई। इसके लिए बुधवार को कार्यशाला आयोजित कर शिक्षकों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कॉलेज में बुधवार को हुई कार्यशाला में दिल्ली से आई ट्रेनर निधि सोनी ने बताया कि आधुनिकता के इस युग में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए उच्च तकनीक से शिक्षा देना अनिवार्य हो गया है। इसको लेकर कॉलेज में एक्स्ट्रा मार्क्स हाईटेक प्रणाली शुरू की जा रही है।

बताया कि यह प्रणाली पूरी तरह से सीबीएसई द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित है। यह प्रणाली व्याख्यान को समझने, अभ्यास एवं मूल्यांकन करने में और अध्ययन-अध्यापन को प्रभावशाली बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य फादर पायस मेनेजिज ने बताया कि एक्स्ट्रा मार्क्स एक साफ्टवेयर है। इसके माध्यम से दृश्य श्रव्य सामग्री मुहैय्या कराई जाएगी। यह प्रणाली प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक कक्षाओं में उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें