नगर क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की हुई संयुक्त खेलकूद प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय नखासा ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को हुई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा ने किया। इस दौरान 50, सौ, दो सौ, चार सौ मीटर दौड़, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं र्हुइं। प्राइमरी वर्ग की लंबी कूद में आमिर और रितेश, जबकि बालिका वर्ग में रश्मि और करिश्मा ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 50 व सौ मीटर दौड़ में राज व आकाश, दो सौ मीटर में करन व वसीम, प्राइमरी वर्ग की 50 मीटर दौड़ में पायल व शिखा, सौ मीटर पायल व अर्चना, दो सौ मीटर में कोमल व संध्या ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। ओवरऑल चैंपियनशिप कंपोजिट विद्यालय नखासा के नाम रही। इस मौके पर गिरधारीलाल, अनिल शर्मा, महेश कुमार, अब्दुल फहीम, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई के उच्च प्राथमिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में बालक जूनियर वर्ग की लंबी कूद मेें चंदुइया के अभिषेक मंडल, सुखदासपुर के जीशान, लालपुर अमृत के अखिलेश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सिमरिया अजीतपुर पहले, दुर्जनपुरकलां की टीम दूसरे स्थान पर रही। समूहगान मेें उच्च प्राथमिक स्कूल टांडा छत्रपति की प्रीती देवी एंड पार्टी ने पहला व नवदिया टोडर की मधु एंड पार्टी की टीम ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर स्तर की गोला फेंक प्रतियोगिता में चांदूपुर के रोहित पहले, चंदुइया के अमित मंडल दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर स्तर बालक वर्ग की ऊंची कूद में पिपरिया दुलई के अमन सिंह ने पहला, चंदुइया के अमित अधिकारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानपति सुरजीत सिंह मुन्ना, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गंगवार आदि ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में एबीआरसी वासुदेव यादव, रईस अहमद, राधाकृष्ण कुशवाहा, पूर्व जिलापंचायत सदस्य अखिलेश वर्मा, वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।