फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्मशान भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाकर की शिकायत

Thu, 19 Nov 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे साधु। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय सर्व धर्म परिषद बरेली मंडल श्री योगी औघड़ अखाड़ा के साधुओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें बताया गया कि श्री भूतेश्वरनाथ मंदिर मरघट धर्माथ ट्रस्ट अहमदपुर निवाजपुर टिक्कल रेती में 12 अक्तूबर 2026 को एक प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें मरघट की भूमि पर अवैध कब्जा कर कूड़ा निस्तारण के लिए टिनशेड डालकर अवैध निर्माण करने की शिकायत की थी। इसकी जांच रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी है है। जांच के दौरान 17 नवंबर 2026 को नगर निगम की टीम ने बन रहे मंदिर के सामने से अवैध कब्जा कर रास्ता बनाने का कार्य शुरू करने की प्रकिया शुरू कर दी। जबकि मानचित्र में कोई रास्ता नहीं है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। नगर निगम के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए टिनशेड में पहले से रखा समान दो तख्त दो तीन पंखे, गद्दे चादर कंबल, एक फोल्डिंग, भंडारा में बचा समान आदि खुर्द-बुर्द कर दिया गया। मांग की गई है कि रास्ता बनाने के कार्य को रोका जाए। इस दौरान प्रमोदनाथ, नरवीर, माखनदास, लाल गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें