पीलीभीत। शहर की तिरूपति गोल्डन कॉलोनी निवासी महेश भागवानी ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की है। बताया कि गांधीग्राम से बिलगवां जाने वाले सड़क काफी जर्जर हालत में है।
मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नाला न होने के कारण इन गड्ढों में पानी भरा रहता है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पिछले तीन वर्षों से सड़क की मरम्मत के लिए विभागीय जिम्मदारों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पत्र में सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की गई है। संवाद