फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषय को रुचिकर बनाने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। ब्लॉक स्तर पर यह प्रतियोगिताएं दो दिनों तक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी को रुचिकर बनाने के उद्देश्य से ही राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। ऐसे में इसके तहत ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई जाएं। कहा गया है कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता तीन चरणों में कराई जाए। जिसमें विज्ञान-गणित के बहुविकल्पीय प्रश्न हों।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में पहले चरण के विजेता बच्चों का तीन प्रश्नों पर आधारित आकलन किया जाएगा। तीसरे चरण में दोनों चरणों के विजेता बच्चों का विषय आधारित बिंदु पर व्याख्या एवं साक्षात्कार लिया जाएगा।
तीन चरणों के कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। राज्य परियोजना निदेशक से मिले निर्देशों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें