बिलसंडा। आर्य समाज के तत्वावधान में नगर में जन जागरण महाशिवरात्रि शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद यात्रा का आर्यसमाज मंदिर पर समापन हुआ।
मंगलवार को सुबह 11 बजे आर्य समाज मंदिर की ओर निकाली गई ऋषि बोध व महाशिवरात्रि उत्सव शोभायात्रा में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। शोभायात्रा मुख्य बाजार, गुरुद्वारा, काॅलेज रोड, पक्का तालाब, हाथी खाना मोहल्ला, देवीस्थान मंदिर होकर वापस आर्यसमाज मंदिर पहुंची।
इस मौके पर केके मिश्रा, मुकेश राठौर, विजय, ओमकार, कृष्ण कुमार मिश्रा, अमरपाल, हरीश, सर्वेश चंद्र आर्य, चित्र कुमार, शैलेश मिश्रा, नवीन जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद