बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव इलाबांस स्थित देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को जात मेला आयोजित हुआ। मेला सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, हाथ जोड़कर मंदिर की परिक्रमा की। इसके साथ ही मनौतियां मानीं। कुछ श्रद्धालुओं में मंदिर में देवी की झंडियां भी लगाईं। बारिश का मौसम होने के बावजूद मेले में काफी श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के महंत कृष्णानंद गिरि ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं गईं । संवाद