फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिटी पुलिसिंग  की कवायद शुरू 

Wed, 09 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
पुल‌िस मीट‌िंग। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
जनसामान्य से जुड़कर सूचनाओं को एकत्र करने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग की कवायद शुरू हो गई है। सीओ ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर सोशल मीडिया (व्हाट्सअप, एफबी) से जुड़कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

थाने पर संभ्रांत नागरिकों, बैंक कर्मियों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज के युग में व्हाट्सअप का उपयोग लगभग सभी मोबाइल धारक कर रहे है। उन्होंने कहा इसका सदुपयोग कर गांव क्षेत्र की सूचनाएं पुलिस को दें, साथ ही अपनी समस्याओं से भी इसके माध्यम से पुलिस को अवगत कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि त्वरित सूचना उपलब्ध कराने में व्हाट्सअप काफी प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि आपकी शिकायत अथवा समस्या को इसके माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने में आसानी होगी साथ ही इसके निस्तारण की जानकारी भी आप तक आसानी से पहुंच सकती है। उन्होंने व्हाट्सअप के अलावा मोबाइल फोन एवं अन्य माध्यमों से भी पुलिस से जुड़कर सहयोग करने के अपील की। उन्होंने बताया कि पुलिस का मोबाइल आदि के माध्यम से सहयोग करने वालों को डिजीटल वालियंटर्स कहा जाएगा। बैठक में एसओ विवेक त्रिवेदी, चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह, पाल सिंह, इंद्रसिंह, अखिलेश्वर सिंह, प्रीत अरोरा, डॉ. विवेक सिंह, आशा मिस्त्री, अबिद अली, रामऔतार हिटलर, डॉ. रंजन विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें