फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तरल यूरिया लेने के लिए बाध्य करने पर समिति कर्मचारी को पीटा

Sat, 05 Aug 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। यूरिया खाद के साथ तरल यूरिया लेने के लिए बाध्य करने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को इमलिया गंगी साधन सहकारी समिति के सहायक की पिटाई कर दी। सहायक ने किसानों पर 10,800 रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव करनैया निवासी अजयपाल ने बताया कि वह दियोरिया कोतवाली के गांव मकरंदपुर रोशन सिंह स्थित इमलिया गंगी साधन सहकारी समिति पर सहायक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को समिति पर यूरिया खाद का वितरण कर रहे थे। गांव मुड़िया भगवंत के तीन किसान खाद लेने आए तो उन्होंने विभागीय आदेश के तहत उनसे ड्राई यूरिया के साथ तरल यूरिया भी लेने के लिए कहा।
किसानों के तरल यूरिया लेने से मना करने पर अजयपाल ने जब विभागीय आदेश होने का हवाला देते हुए किसानों पर तरल यूरिया लेने का दबाव बनाया तो वे आक्रोशित हो गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अजयपाल की लात घूसों से पिटाई कर दी। इससे समिति में भगदड़ मच गई। इस बीच कई किसान बिना खाद लिए ही लौट गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन

अजयपाल ने किसानों पर पिटाई कर 10, 800 रुपये लूट लेने का आरोप लगाते हुए दियोरिया कोतवाली में तहरीर दी हैै, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत इंस्पेक्टर जवाहर लाल वर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के लिए दरोगा को मौके पर भेजा गया है। केवल गालीगलौज और मारपीट हुई है। लूट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें