हरदोई में ट्रेन से कटकर मरे मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सोने लाल का शव शनिवार को देर रात आते ही घर में कोहराम मच गया। रविवार को गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सोने लाल की शनिवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर घर के लोग शनिवार को ही हरदोई पहुंच गए थे। हरदोई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया था। शव शनिवार को रात लगभग 12 बजे घरवाले ले आए थे। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। रविवार को गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना मिलने पर अधिकांश रिश्तेदार भी आ गए थेे।