फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से उपाधि कॉलेज के छात्र की मौत

Tue, 25 Aug 2015 11:30 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह छात्र संगठन के ऑफिस में गए थाना बरखेड़ा के गांव डंडिया लच्छी निवासी उपाधि डिग्री कॉलेज के छात्र 20 वर्षीय मोहित उर्फ रमेश को सर्प ने काट लिया। साथी छात्रों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर उसे दोपहर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डाक्टरों के मृत घोषित कर दने के बाद भी घर वाले शाम तक उसे झाडफूंक के लिए लेकर तांत्रिकों के पास घूमते रहे। छात्र की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव डंडिया लच्छी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका इकलौता पुत्र मोहित उर्फ रमेश शहर के उपाधि डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह सोमवार को कॉलेज गया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह किसी काम से डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक छात्र संगठन के कार्यालय में गया था। जहां उसे विषैले सर्प ने काट लिया। साथी छात्र उसे पड़ोस के एक अस्पताल में ले गए और वहां उपचार कराया। सूचना पर शहर में रह रहे परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घर वाले हालत बिगड़ने पर छात्र को जिला अस्पताल लाए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद परिवार वालों का दिल नहीं माना तो वह उसे झाड़-फूंक कराने के लिए न्यूरिया की राजाबाग कॉलोनी, सैदपुर सहित कई जगहों पर ले गए, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें