फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट रोड पर बनेगा डिवाइडर

Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के आगमन पर टनकपुर रोड से कलेक्ट्रेट गेट तक हटाए गए अतिक्रमण से खाली हुई जमीन पर डिवाइडर युक्त सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट से टनकपुर हाइवे के दोनों ओर कब्जा होने के चलते सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। इससे यातायात बाधित होता था। प्रशासन ने मंगलवार को राज्यपाल के दौरे की तैयारियों के बहाने वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को खाली करा लिया। खाली कराई गई जगह पर पुन: अतिक्रमण न हो, इसके लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट गेट से टनकपुर मार्ग तक डिवाइडर युक्त सड़क बनाने के निर्देश नगरपालिका को दिए हैं। डीएम का निर्देश मिलते ही पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही पत्थर आदि मंगवा लिया है। मजदूर लगाकर काम की शुरूआत भी करा दी है। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि खाली कराई गई जगह पूर्व में भी सड़क के नाम से छोड़ी गई है। अब इस पर सड़क को डिवाइडर युक्त बनाया जाएगा जिससे आवागमन में सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें