फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में अगले पखवाड़े से शीतलहर शुरू होने की संभावना

Fri, 05 Dec 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम विभाग की ओर से तराई के जिले में अगले पखवाड़े से शीतलहर शुरू हो जाने का पूर्वानुमान दिया गया है। दिसंबर का महीना शुरू होते ही तापमान में लगातार गिरावट आने लगी है। पछुआ हवा ने दिन में धूप खिलने के बावजूद ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय ठंड काफी अधिक महसूस की गई। ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह टहलने के लिए निकलने वाले लोगों की संख्या भी अब घटने लगी है। जो लोग सुबह टहलने के लिए निकल रहे, वे सिर से पैर तक गर्म वस्त्रों से ढ़के रहते हैं। दिन में अच्छी धूप तो खिल रही, लेकिन पछुआ हवा चलने से ठंड महसूस की जा रही है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शुक्रवार को तराई के जिले में अधिकतम तापमान 21.4 एवं न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत दिवस यह क्रमश: 22.5 एवं 6.4 डिग्री रहा था। डाॅ. ढाका के अनुसार दिसंबर का महीना शुरू होते ही तापमान में लगातार गिरावट आने लगी है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर के बाद तराई के इस जिले में शीतलहर शुरू हो जाने का मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान दिया गया है। इस दौरान दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें