फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन बढ़ी, ठंड से लोग बेहाल

Thu, 11 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को घर से स्कूल तक जाने में भी दिक्कत हुई। दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की।  
विज्ञापन

बुधवार को सुबह बदलते मौसम का मिजाज लोगों को घने कोहरे और गलन भरी ठंड से झेलना पड़ा। सुबह से दोपहर तक घने कोहरे ने शहर को पूरी तरह अपने आगोश में रखा था। गलन भरी ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। घने कोहरा का असर वाहनों पर देखा गया। वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। स्कूली बच्चों को भी घर से स्कूल जाने में ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर 11.30 बजे हल्की धूप निकली, तो लोगों ने राहत महसूस की, वहीं पक्षी भी धूप का आनंद उठाते नजर आए। शाम को सूर्य छुपते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें