फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हेड कांस्टेबल की पिटाई के मामले में सीओ सिटी करेंगे जांच, दो गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली के कांस्टेबल के साथ पिटाई के मामले की सच्चाई जानने के लिए एसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है। इस मामले में कांस्टेबल की ओर से अज्ञात के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने की रिपोर्ट तो दर्ज कराई गई, लेकिन उसमें जुआ पकड़ने की बात को शामिल नहीं किया गया था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में 21 अक्तूबर को मोहल्ला शेर मोहम्मद में हुई थी। कोतवाली के हेड कांस्टेबल रामबदन यादव की ओर से एक दिन बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया कि वह 21 अक्तूबर को थाने की बाइक पर गश्त कर रहे थे। ठेका चौकी क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद में गश्त के दौरान एक स्कूल के पास तीन-चार लोग आपस में झगड़ रहे थे। झगड़ा शांत कराने के प्रयास में आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता कर कॉलर पकड़कर मारपीट करनी शुरू कर दी। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार मामला जुआ से जुड़ा था। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल बिना किसी टीम और अधिकारियोंं को सूचित किए अकेले ही जुआ पकड़ने पहुंच गए। उसने दो लोगों को पकड़ भी लिया, लेकिन इस बीच एकत्र हुई भीड़ ने उसे घेर लिया और पिटाई कर दी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी सख्त हुए।
अकेले जुआ पकड़ने जाने की बात सामने आने पर एसपी ने जांच के निर्देश दिए। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी को जांच कर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने इस मामले में टिंकू और बबलू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें