फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चेकअप किए लौट रही टीम को सीएमओ ने पकड़ा

Sat, 28 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बच्चों का बगैर चेकअप कर लौट रही बाल स्वास्थ्य गारंटी टीम को सीएमओ ने रास्ते में पकड़ लिया। टीम के सदस्यों से नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम को सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत टीम लगाई गई है। टीम के स्कूलों और केंद्रों पर न पहुंचने की शिकायत अक्सर अफसरों को मिलती है। शुक्रवार को टीम बूंदीभूड़ गांव में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई थी। गांव से लौट रही टीम को रास्ते में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने रोक लिया। सीएमओ ने जब अभिलेख चेक किए। तो किसी बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं होना पाया। इस पर टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की बात कही तो सीएमओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त कर केंद्र खुलने की पहले से जानकारी करने को कहा। सीएमओ ने एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम को टीम की लापरवाही पर टीम सदस्यों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। साथ ही सीडीपीओ को पत्र भेजकर बंद मिल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें