फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसएनसीयू में दो बच्चों की मौत के मामले में सीएमओ ने बैठाई जांच

विज्ञापन
जिला अस्पताल का एसएनसीयू। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में शुक्रवार शाम इलाज के दौरान हुई दो बच्चों की मौत के प्रकरण में सीएमओ ने संज्ञान लिया है। मामले में डयूटी पर तैनात चिकित्सक व स्टाफ को लेकर किस स्तर पर लापरवाही बरती गई। सीएमओ ने इसकी जांच कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए तीन चिकित्सकों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले रीना नाम की प्रसूता के नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रेफर किया गया था। नवजात के जन्म के बाद से ही वह नहीं रो रहा था। सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। पांच दिन तक बच्चे को मशीन पर रखने के बाद भी उसको बचाया नही जा सका, जबकि बरेली के नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका नाम की प्रसूता का भी चार दिन पहले एनएससीयू में नवजात बच्चा भर्ती किया गया, जिसकी सांस लेने व खाने की नली जुड़ी थी। सर्जरी होनी थी। पीडियाट्रिक सर्जन नहीं होने के चलते बच्चे को रेफर करने को कहा गया, लेकिन परिजन नहीं माने।
शुक्रवार शाम दोनों बच्चों की मौत से अस्पताल में खलबली रही। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने पूरे प्रकरण की गहनता से जांच बैठाई है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. ज्ञान प्रकाश, बाल रोग चिकित्सक डॉ. अनिल व डॉ. राहुल को मिलाकर तीन सदस्यीय टीम निर्मित की गई है। अब यह टीम जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें