फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएमओ ने जांच के लिए गठित की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने एक गर्भवती महिला का उपचार सही ढंग से न करने के मामले की जांच के लिए चार अधिकारियों की टीम गठित की है।
विज्ञापन


मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी शगुन रस्तोगी ने सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि पांच जून को उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी अक्षरा रस्तोगी का उपचार पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में करवाया था। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने उनकी पत्नी का उपचार सही ढंग से उपचार नहीं किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पत्र में मामले की जांच कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

सीएमओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने के लिए जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बीके वर्मा, सर्जन डॉ. रितिका अग्रवाल और जिला महिला अस्पताल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. केके भट्ट को नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें