फोरलेन मार्ग बनाने के भी निर्देश
एक दिन पूर्व लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुधवा नेशनल पार्क, कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चूका बीच के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। सैलानियों की बेहतर सुविधा के लिए इन जगहों पर जाने के लिए फोरलेन मार्ग विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल चूका बीच को ओर विकसित किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ाने के लिए जंगल सीमा से सटे इलाकों में भी होमस्टे की तर्ज पर पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जिससे सैलानियों को ठहरने में कोई समस्या ना हो। पर्यटन के विस्तार से क्षेत्रीय लोगों को भी रोजगार के अवसर आसानी से मिल सकेंगे।