फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में खाली कराया जाए सीएमओ आवास

Sat, 27 Feb 2016 08:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ आवास पर काबिज पूर्व सीएमओ को दो दिन में बेदखल करने और सीएमओ कार्यालय के बरामदे में बने कर्मचारी यूनियन का कार्यालय हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री शनिवार शाम करीब तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचीं। इमरजेंसी का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सीएमएस से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल में जाते समय इमरजेंसी और डॉक्टर्स चैंबर के बीच गैलरी में किसी कर्मचारी की बाइक खड़ी होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उसे हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह महिला अस्पताल पहुंचीं और महिला सीएमएस डॉ. अनीता चौरासिया से भर्ती महिलाओं, प्रतिदिन होने वाले प्रसवों की संख्या आदि की जानकारी ली साथ ही स्टाफ की कमी के बावत जानकारी होने पर डिमांड लिस्ट मांगी। अस्पताल के जनरल वार्ड पहुंचकर उन्होंने यहां भर्ती मरीजों से भी हालचाल जाना और चिकित्सकों से उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। अस्पताल के बाद वह जिला अस्पताल कैंपस में ही बने सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। यहां कार्यालय के बरामदे में कर्मचारी नेता का कार्यालय देख वह बिफर गई और कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एके वर्मा से बरामदे को तुरंत खाली कराने के निर्देश दिए। सीएमओ कार्यालय में काफी गंदगी पर भी वह खफा दिखीं। इस दौरान उन्हें बताया गया कि सीएमओ आवास में पूर्व में तैनात सीएमओ डॉ. ओम चौहान काबिज हैं, जिसके चलते वर्तमान सीएमओ को जिला अस्पताल में एक चिकित्सक आवास में रहना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने कार्यवाहक सीएमओ से दो दिन के अंदर सीएमओ आवास खाली कराकर सूचित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ अलावा केंद्रीय मंत्री के पीआरओ अश्विनी कुमार, सोनू वाल्मीकि, अमित गंगवार, रेखा परिहार, दीपक पांडेय, द्वारिका प्रसाद, जेपी सिंह परिहार सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें