फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई के जिले में मेहरबान नहीं हुए बादल

Wed, 20 Aug 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम विभाग की ओर से रिमझिम बारिश का दौर फिर शुरू होने का पूर्वानुमान दिया गया, लेकिन तराई के जिले में बादल मेहरबान नहीं हुए। तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। बुधवार को सुबह आसमान साफ रहा। ऐसे में धूप में तेजी रही। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल उमड़े लेकिन बारिश नहीं हुई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 26.9 एवं अधिकतम 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। डाॅ. ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिमझिम बरसात होने का पूर्वानुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें