फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिनभर छाए रहे बादल, सर्द हवा ने कराया ठंड का अहसास

Thu, 27 Feb 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में सुबह से ही आसमान में छाए रहे बादल।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई में कई दिनों के बाद दो दिन पूर्व से मौसम में बदलाव हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके साथ ही सर्द हवाएं भी चली। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम खराब होने से शाम होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम नजर आई। अगले दो दिन में बूंदाबांदी का संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम सामान्य हो गया था। तेज धूप खिलने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा था। गर्मी के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों को भी पहनना कम कर दिया था, लेकिन दो दिन से मौसम में फिर बदलाव हो गया। बुधवार को भी दिन में बादल और धूप की लुकाछिपी बनी रही थी। बृहस्पतिवार को मौसम और बदल गया।
सुबह से ही बादल छाए रहे। 10 बजे के बाद तेज सर्द हवा चलने से ठंड का अहसास हुआ। इससे अधिकांश लोग गर्म कपड़ों को पहने दिखाई दिए। दिन भर बादल छाए रहे। इससे शाम होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम हो गई। लोग घरों में जल्दी दुबक गए। कृषि विज्ञान डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 25.7 व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम 25.4 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें