शहर की टनकपुर रोड पर तेज धूप व गर्मी से बचाव को छाता लगाकर जाते लोग । संवाद
पीलीभीत। गर्मी से बेहाल लोगों को फिलहाल अभी कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। दो दिनों तक बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 24 जून को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
बृहस्पतिवार की रात बादल छाए रहे। संभावना थी कि बारिश हो जाएगी। रात भर बादल बने रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। परिणाम यह हुआ कि शुक्रवार को पारा फिर से बढ़ा तो लोग तेज धूप और उमस से बेहाल हो गए।
गर्म हवा के चलने से मौसम काफी गर्म बना रहा। शाम तक ऐसा ही मौसम बना रहा। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया आज और कल बादल बने रहेंगे। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 24 जून को ठीकठाक बारिश होने की संभावना है।