फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बादल उमड़ने के साथ पूरे दिन चली हवा, चार डिग्री लुढ़का पारा

Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर आसमान में छाए बादल संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में मंगलवार तड़के से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। साथ ही हवा चलने लगी। दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बादल आते-जाते रहेंगे। तीन अक्तूबर को हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सुबह होते ही चटक धूप खिलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता था। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगती। इस बीच आसमान पूरी तरह से साफ रहा, लेकिन मंगलवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। दोपहर में बूंदाबांदी भी हो गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के इस जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 एवं न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा था। रविवार को तो अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी थी। अलबत्ता अब मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत मिली। डाॅ. ढाका के अनुसार बुधवार व बृहस्पतिवार को भी आसमान पर बादल आते जाते रहेंगे। शुक्रवार को हल्की बरसात होने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि मानसून तो लौट चुका है लेकिन भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें