फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीसरे दिन भी दगा दे गए बादल, बिन बरसे ही उड़ गए

Tue, 27 Jun 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिनों से जिले के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन शहर तरस रहा है। तीसरे दिन भी शहर के लोगों को बादल दगा दे गए। सुबह के समय घने बादल छाने और ठंडी हवा चलने से लगा कि बारिश होगी, लेकिन बादल बिन बरसे ही उड़ गए। बाद में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बीसलपुर, बिलसंडा सहित कुछ स्थानों पर बारिश हुई थी। माना जा रहा था कि शहर और आसपास के इलाकों में भी जमकर बारिश होगी, लेकिन रोज बादल छाते हैं पर बारिश नहीं हो रही है। सोमवार सुबह जब काली घटाएं छाईं तो लगा कि कुछ ही देर में झमाझम बारिश होगी, लेकिन दोपहर बाद बादल गायब हो गए। इसके बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दियाा।
000
जिले के बाकी स्थानों पर हुई 22 मिमी बारिश
तीन दिनों में शहर को छोड़कर आसपास के इलाकों में 22 मिमी बारिश हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि खेती के लिहाज से हर महीने करीब 150 मिमी बारिश होनी चाहिए। इस लिहाज से एक दिन में पांच मिमी बारिश का औसत रहता है। तीन दिनों में ही 22 मिमी बारिश हो चुकी है, यह अच्छी शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें