फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी की लू लगने से मौत: घर से दुकान पर आए... अचानक अचेत होकर गिरे, फिर न उठ सके

Fri, 31 May 2024 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बीसलपुर में शुक्रवार को एक कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक गिरे। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरवालों के मुताबिक लू लगने से उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी रामसेवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में गांव भैनपुरा निवासी बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी की शुक्रवार को सुबह नगर स्थित उनकी दुकान पर मौत हो गई। उनके परिजनों का कहना है कि उनकी लू लगने से मौत हुई है।

विज्ञापन


बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव भैनपुरा निवासी अधिवक्ता उमेश शुक्ला ने बताया कि उनके पिता रामसेवक शुक्ला (74) शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे रोजाना की तरह साइकिल से अपनी कपड़े की दुकान पर आए। वह हृदय रोगी थे, ऐसे में भीषण गर्मी से पिछले कई दिनों से उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। काफी पसीना आ रहा था और चक्कर भी आ रहे थे।

दुकान पर अचेत होकर गिरे
शुक्रवार को जब वह दुकान पर पहुंचे तो वहीं से उन्होंने फोन पर अपनी दिक्कत के बारे में उमेश शुक्ला को बताई। पिता से जानकारी पाकर उमेश उनके पास आने के लिए घर से रवाना हो गए। इधर, रामसेवक दुकान खोलकर बैठ गए और कुछ ही देर बाद बेहोश होकर गिर गए। इसी समय उमेश भी दुकान पर पहुंच गए।

विज्ञापन

उमेश उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उमेश शुक्ला ने बताया कि उनके पिता की मौत लू लगने से हुई है। इस बाबत सामुदायिक केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वह शनिवार को गांव में टीम भेजकर मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत के मामले में सीएमओ ने मांगी रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका की लू लगने से मौत के मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी फर्नीचर व्यापारी राजू सक्सेना की पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालिका रुचि सक्सेना (49) की 29 मई को कानपुर रेलवे स्टेशन पर लू लगने से मौत हो गई थी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अधीक्षक ने बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें