फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी नहीं पहुंचे तो सभासद खुद ही साफ करने लगे नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगरपालिका ने नाले को साफ करने का ठेका 22 लाख में दे रखा है। फिर भी ठेकेदार नाले को साफ नहीं कर रहा है। जब ठेकेदार के सफाई कर्मी नाला साफ करने नहीं पहुंचे तो सभासद रफी अहमद खुद ही इस काम में जुट गए। पता चलने पर चेयरमैन और ईओ समेत कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। ईओ के आश्वासन देने पर ही सभासद माने और सफाई का काम बंद किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 22 में सफाई कराने का ठेका नगरपालिका प्रशासन ने 22 लाख रुपये में दे रखा है। सभासद रफी अहमद का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी वार्ड में सफाई कराने के नाम पर केवल खानापूरी कर रहे हैं। नाले और नालियों में गंदगी भरी पड़ी है और गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे वार्ड में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। नगरपालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी जब उनके वार्ड में सफाई शुरू नहीं हुई तो सभासद खुद ही नाले में उतर गए और सफाई करनी शुरू कर दी। इससे नगरपालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया। पता चलते ही नगरपालिका चेयरमैन नूर अहमद अंसारी, ईओ वंदना शर्मा और सफाई निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह मौेके पर पहुंचे। नगरपालिका अधिकारियों ने शुक्रवार से सभासद के वार्ड 22 में विशेष सफाई अभियान चलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभासद ने सफाई कार्य बंद कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें