फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा में कक्षा पांच की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। खेत पर काम कर रहे बाबा को दरांती देने के लिए निकली कक्षा पांच की दस वर्षीय छात्रा से बृहस्पतिवार की दोपहर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने 55 वर्षीय व्यक्ति पर घास देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण की 10 वर्षीय पुत्री गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ रही है। बृहस्पतिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद बालिका घर आई। खाना खाने के बाद करीब तीन बजे खेत पर काम कर रहे अपने बाबा को दरांती देने के लिए घर से निकली थी। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पहुंच पाई। आरोप है कि वहां थाना क्षेत्र के गांव अलकथान निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने घास देने के बहाने बालिका को बुला लिया और पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर आकर परिजनों को घटना के बाबत बताया। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर देर शाम थाने पहुंचे। घटना की जानकारी दी। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि कक्षा पांच की छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें