पीलीभीत। एसएसबी जवान अशोक गंगवार के पुत्र निर्भय गंगवार की दिल्ली में चले उपचार के दौरान रक्षाबंधन से एक दिन पहले मौत हो गई। एसके पब्लिक स्कूल में कक्षा चार के छात्र निर्भय 15 जुलाई को मझोला की मिश्रा कॉलोनी स्थित अपने घर की छत पर खेल रहे थे। छत के ऊपर से जा रही 33 केवीए की लाइन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया था। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया था। संवाद