फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भूमि विवाद में भाई को घायल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया। क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर के मजरा लक्ष्मणपुर में भूमि विवाद के कारण सगे भाई को घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका अपने सगे भाई विजयपाल के साथ भूमि विवाद है। दोनों एक-दूसरे से रंजिश मानते हैं। वह 6 अगस्त को सुबह 8:00 बजे अपने मकान के पास खड़े थे। वहां विजयपाल अचानक आया और गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर विजयपाल ने उनपर लाठी से प्रहार करके घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें