फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार में अध्यक्ष, सचिव पद पर होगा चुनाव

Sat, 16 May 2015 11:08 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पर 19 मई को मतदान होगा। अन्य सभी पदों पर एकल नामांकन के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी देवी सिंह लोधी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो पूर्व अध्यक्ष क्रमश: अखिलेश मिश्रा और अजय कुमार सक्सेना अक्कू प्रत्याशी हैं। सचिव पद पर रविंद्र कुमार अवस्थी और अशहर हुसैन उम्मीदवार हैं। इन दोनों पदों पर 19 मई को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगराज सिंह, उपाध्यक्ष पर रीता शर्मा और प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मोहन स्वरूप, सह सचिव देव कुमार गुप्ता और भगवानदास शर्मा के एकल नामांकन से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कार्यसमिति सदस्यों में मिस्बाह रसूल, आकाश भसीन, अंशुल गौरव, सतेंद्र तिवारी, शैलेंद्र कुमार और सुशील कुमार यादव को निर्विरोध चुना गया है।


संयुक्त बार में 25 मई तक जमा होगा चंदा
संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 मई तक सचिव राजकमल रस्तोगी पर सभी सदस्य अपना चंदा जमा कर दें। उसके बाद सदस्यों की सूची एल्डर कमेटी को सौंप दी जाएगी। उसी सूची से चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें