फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिविल बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू

Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सिविल बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। 21 मई से नामांकन और 29 मई को मतदान होगा। पहले दिन अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन हुआ।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी व एल्डर कमेटी के चेयरमैन की ओर से मंगलवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 21 मई से 22 मई की शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 23 मई को दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। नामांकन पत्रों की जांच 23 मई को दोपहर तीन बजे से की जाएगी। इसी दिन शाम 4:30 बजे प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
29 मई को सुबह 10:30 बजे से चार बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 25 साल की प्रैक्टिस पूर्ण होना आवश्यक है। इसी क्रम में बुधवार 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए आलोक नगाइच और कोषाध्यक्ष पद पर नीरज जायसवाल ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें