फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा शारदा का कहर, ग्रामीणों की मुसीबत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तेजी से भूकटान कर रही शारदा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाहनवाज और गुलजारी लाल का मकान नदी में समाने के बाद शारदा लगातार गांव की ओर बढ़ रही है। अब अनंत मास्टर, गामा और टोड़ीलाल के मकान शारदा के निशाने पर हैं। इस पर तीनों ने खुद ही घरों को तोड़कर मलबा हटाना शुरू कर दिया है। विधायक बाबूराम पासवान ने गांव पहुंचकर बचाव कार्य की जानकारी जुटाई। वहीं भाकपा (माले) नेताओं ने किए गए बचाव कार्य को नाकाफी बताते हुए नाराजगी जताई। नेकी की दीवार संस्था के सदस्यों ने गांव में पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने पर पिछले तीन दिनों से शारदा नदी राहुलनगर के समीप तेजी से भूकटान कर रही है। बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि बचाव कार्य भी नदी में समाते जा रहे हैं। नदी आबादी की ओर बढ़ती जा रही है। अब तक एक प्रधानमंत्री आवास सहित बारह लोगों के घर नदी में समा चुके हैं। विधायक बाबूराम पासवान ने बुधवार को फिर गांव पहुंचकर कटान और हो रहे बचाव कार्य एसडीएम से जानकारी ली। भाकपा माले के राज्य कमेटी सचिव सुधाकर यादव, केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी, देवाशीष राय, देवीदयाल ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल लिया। भाकपा माले नेताओं ने हो रहे बचाव कार्य पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने गांव को बचाने के लिए स्थायी ठोकर का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। ऐसा न होने पर 23 सितंबर को पूरनपुर तहसील परिसर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निरंजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, समाजसेवी संस्था नेकी की दीवार के गुरमेल सिंह, हरविंदर सिंह, राहुल सक्सेना आदि ने गांव पहुंचकर राहत सामग्री बांटी।
अफसरों की मौजूदगी में बचाव कार्य कराए जा रहे हैं। दरअसल, नदी के तेज भूकटान के आगे ये सफल नहीं हो पा रहा है। अब तक एक दर्जन लोगों के घर और तीन प्रधानमंत्री आवास नदी में समा चुके हैं। शीघ्र ही लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलकर स्थायी बचाव कार्य की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

- बाबूराम पासवान, विधायक
नदी दो दिन से तेजी से भूकटान कर रही थी। बुधवार को भूकटान की गति धीमी हुई है। गांव को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

- चंद्रभानु सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें