फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में नौ प्रमुख स्थान हुए कूड़ा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर पालिका के सफाई अनुभाग के कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान चलाकर नगर के नौ प्रमुख स्थानों को कूड़ा मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर के नौ प्रमुख स्थानों पर आस-पास के लोग दिन भर कूड़ा डालते रहते थे। इस वजह से उन स्थानों पर दिन भर गंदगी रहती थी। इन स्थानों में बारह पत्थर चौराहा, होली चौराहा, भोगापुर चौराहा, ईदगाह चौराहा, मोहल्ला दुबे में गोविंद आश्रम वाला तिराहा, रामलीला तिराहा, बड़ा चौराहा, रंपुरा चौराहा और बस स्टैंड चौराहा शामिल थे। सफाई अनुभाग के कर्मचारियों ने उन इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मोहल्ले वालों को सफाई का महत्व बताते हुए उन स्थानों पर कूड़ा न डालने की अपील की। मोहल्ले वालों से कहा गया कि वे लोग रोजाना सुबह निर्धारित समय पर आने वाले पालिका के वाहन में ही कूड़ा डालें। मोहल्ले वाले इस पर सहमत हो गए। सफाई निरीक्षक ने बताया कि अब उन स्थानों पर मोहल्ले के लोग दिन भर कूड़ा नही डालते है। मोहल्ले वाले रोजाना सुबह निर्धारित समय पर आने वाले पालिका के वाहनों पर ही कूड़ा डाल रहे है। अब यह प्रमुख स्थान कूड़ा मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें