फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा के बाद देवहा नदी का कहर शुरू, खलीनवादा में पांच बीघा जमीन निगली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। पहाड़ों पर बारिश के चलते शारदा नदी के बाद अब देवहा नदी ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जलस्तर कम होते ही नदी पिछले 24 घंटे में गांव खलीनवादा के समीप पांच बीघा जमीन निगल गई। वहीं कटान रोकने को बनाया एक कटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। नदी कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। इधर बाढ़ खंड के अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों पहाड़ों पर लगातार हुई बारिश से देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बारिश में कमी आते ही देवहा नदी का जलस्तर कम होने लगा। शुक्रवार को ड्यूनी बैराज से देवहा नदी में 6226 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि एक दिन पूर्व 10410 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इधर जलस्तर कम होते ही नदी ने कटान शुरू कर दिया। यहां कटान रोकने को कुछ माह पूर्व बाढ़ खंड द्वारा सात कटर बनवाए गए थे। पिछले 24 घंटे के भीतर एक कटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही नदी ने गांव खलीनवादा निवासी निरंजन सिंह की लगभग पांच बीघा जमीन नदी में समा गई। फिलहाल अभी कटान धीमी गति से जारी है। नदी कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। गांव खलीनवादा निवासी हरनिंदर सिंह ने बताया कि नदी कटान करती हुई उनके घर से लगभग पचास मीटर की दूरी पर रह गई है। तेजी से हो रहे कटान को लेकर किसान घबराए हुए हैं। इधर बाढ़ खंड के अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया।
देवहा नदी में डयूनी बैराज से छोड़े गए पानी का बहाव अभी तेज है। कटान वाले स्थान पर नदी के किनारे की उंचाई भी ज्यादा है। इस स्थिति में कटान को रोकने के लिए अगर कोई कार्य कराया जाता है। तो वह सब पानी की धार में चला जाएगा। इस स्थान पर जलस्तर कम होते की बचाव कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सिंह, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें