फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से ठप पड़ी बिजली सप्लाई पर भड़के लोग, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पांच दिन से ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर गांव बैरा के लोगों में रोष है। बुधवार को टूटे पड़े बिजली के पोल के पास पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव बैरा में तीन जुलाई को आई आंधी में बिजली के दो पोल टूट गए थे। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही उस इलाके की विद्युत आपूर्ति तो बंद कर दी थी, लेकिन अभी तक टूटे पड़े पोलों के स्थान पर नए पोल नहीं लगवाए। इससे गांव की विद्युत व्यवस्था अभी तक ठप पड़ी हुई। उमस भरी गर्मी में पांच दिन से विद्युत व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे और उन्होंने टूटे पड़े बिजली के पोल के पास पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान कैलाश शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अतिशीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जयराम, अमित, लालबहादुर, रामवीर, सचिन, प्रभाशंकर, दिनेश, विशाल, राजेश, मंगलसेन, भीमसेन, रामबहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें