फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से बिजली की समस्या से जूझ रहे भाकियू का प्रदर्शन,व्यापारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चार साल से पिपरिया दुलई फीडर में चली आ रही बिजली की समस्या के समाधान को अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पावर कॉरपोरेशन के अफसर हरकत में आ गए। केबल डालने का काम भी शुरू करा दिया गया। मगर केबल डालने के दौरान एक व्यापारी ने विरोध शुरू कर दिया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

भाकियू के पदाधिकारियोें का कहना था कि पिपरिया दुलई का फीडर बनाकर चार साल पहले भूमिगत केबल डाली गई थी। भूमिगत केबल में हुए फॉल्ट से मात्र तीन घंटे बिजली सप्लाई चलकर ठप हो गई थी। तब से पिपरिया दुलई फीडर की सप्लाई को सबलपुर फीडर से जोड़ दिया गया। ऐसे में टू फेस बिजली सप्लाई मिलने से पंपिंग सेट की मोटरें नहीं चल पा रहीं। फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, धरना प्रदर्शन किया। मगर मात्र आश्वासन ही मिल सका। 29 जून को किसानों ने अधिशासी अभियंता बिजली कार्यालय की बिजली सप्लाई बंद कर धरना देकर प्रदर्शन किया था। तब अधिशासी अभियंता ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मगर उस वक्त भी काम नहीं कराया। इसी को लेकर भाकियू ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया था। उधर, प्रदर्शन के बाद भूमिगत केबल को बदलने का काम शुरू करा दिया गया। आश्वासन मिलने पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन में भाकियू के तहसील अध्यक्ष लालू मिश्रा, स्वराज सिंह, मंदीप सिंह घासीराम, सतपाल वर्मा, रणजीत सिंह, अंग्रेज सिंह आदि थे।
विरोध पर एक व्यापारी को गिरफ्तार किया
मजदूरों के साथ भूमिगत केबल बदलने को पहुंचे जेई और मजदूरों को विरोध कर लौटा दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ लल्लन सिंह, कोतवाल हरीशवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विरोध कर रहे एक व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। अपनी मौजूदगी में भूमिगत केबल बदलने को जेसीबी से गड्ढा खुदवाया। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि केबल बदलने को गड्ढा खुदवा दिया गया। जेई की तहरीर पर विरोध कर रहे मोहल्ला खानका निवासी राजू खां और गुड्डू पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस ने राजू खां को मौके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें