फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही ब्रांच नहर में किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर से दोस्तों के साथ निकले किशोर की दिन भर लापता रहने के बाद नहर में डूबने की सूचना ने परिवार में कोहराम मचा दिया। घर पहुंचे एक युवक ने खुद को किशोर का दोस्त बताते हुए उसके कपड़े और मोबाइल परिवार को सौंपे। फिर नहाते वक्त डूबने की जानकारी देकर भाग गया। दूसरे दिन परिवार ने पुलिस को सूचना दी। माधोटांडा पुलिस दिन भर नहर में तलाशती रही, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद के रहने वाले शंकरलाल ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा शिवा उर्फ शिवम को रविवार सुबह नौ बजे कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। देर शाम एक युवक घर आया और खुद को शिवा का दोस्त बताया। पहले शिवा के कपड़े और मोबाइल दिया। फिर नहर में नहाते वक्त डूबने की बात कहकर भाग गया। दूसरे दिन सोमवार सुबह परिवार वाले माधोटांडा थाने पहुंचे और पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने कलीनगर से दस गोताखोरों को बुलाया और नहर का पानी बंद कराकर तलाश शुरू कर दी। दिन भर तलाश के बाद भी नहर में शिवा का कोई पता नहीं लग सका है। परिवार वाले दोस्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
किशोर की तलाश के लिए नहर में गोताखोरों को लगाया गया है। हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार की ओर मिली जानकारी के बाद उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। लल्लन सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें