बीसलपुर। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक वीके मिश्रा ने शनिवार को गांव बौनी जाकर राशन कार्डों की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि 12 अपात्र लोगों को राशन दे दिए गए। अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त किए जाएंगे
एसडीएम राकेश गुप्ता के संज्ञान में आया कि गांव बौनी में अपात्रों ने गलत ढंग से राशन कार्ड बनवा लिए हैं, जो काफी दिनों से अनुचित लाभ उठा रहे हैं। एसडीएम ने इस मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक वीके मिश्रा से कराई। आपूर्ति निरीक्षक ने ग्राम बौनी जाकर लोगों राशनकार्ड चेक किए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 12 अपात्रों के पास राशनकार्ड पाए गए, जिनकी सूची बना ली गई है। जांच रिपोर्ट सोमवार को एसडीएम को सौंप दी जाएगी। इसके बाद इन राशनकार्डों को निरस्त कर दिया जाएगा। अपात्रों के स्थान पर पात्रों के राशनकार्ड बनाए जाएंगे। आपूर्ति निरीक्षक के मुताबिक गांव बौनी के कुछ ऐसे लोगों ने राशनकार्ड बनवा रखे हैं, जिनके दो मंजिला मकान, ट्रैक्टर और शस्त्र लाइसेंस हैं।